home page

एडीपीसी ने सीएपीएफ के साथ चुनावी रणनीति को लेकर की समन्वय बैठक

 | 
एडीपीसी ने सीएपीएफ के साथ चुनावी रणनीति को लेकर की समन्वय बैठक


आसनसोल, 23 मार्च (हि. स.)। आसनसोल जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल स्थित पुलिस मुख्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त डॉ प्रणब कुमार ने पश्चिम बर्दवान के जिला मजिस्ट्रेट एस पोन्नमबलम के साथ मिलकर की।

इस बैठक में जिला सीएपीएफ बल समन्वयक, जिले में तैनात सीएपीएफ के कंपनी कमांडरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की प्रभावी तैनाती और उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

चुनाव के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिक व सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने से संबंधित प्रमुख रणनीतियों पर चर्चा की गई। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा