home page

दुर्गापूजा को लेकर कुल्टी क्लब में पुलिस की पूजा कमेटियों के साथ बैठक

 | 
दुर्गापूजा को लेकर कुल्टी क्लब में पुलिस की पूजा कमेटियों के साथ बैठक


आसनसोल, 15 सितंबर (हि. स.)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुल्टी थाना क्षेत्र की विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ कूल्टी क्लब में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर प्रशासन के विभिन्न नियमों और दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर पूजा कमेटियों के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में एसीपी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना के अधिकारी समेत विभिन्न पुलिस चौकी के अधिकारी मौजूद रहे। आगामी दुर्गापूजा को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और पूजा कमेटियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा