डॉ प्रणव कुमार बनाए गए एडीपीसी के नये पुलिस आयुक्त
| Mar 17, 2026, 16:57 IST
आसनसोल, 17 मार्च (हि. स.)। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त (एडीपीसी) के नये पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रणव कुमार को नियुक्त किया गया है। डॉक्टर प्रणव कुमार 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग के तरफ से पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर से कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गयी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी का स्थानांतरण भी कर दिया गया है। उनकी जगह पर डॉक्टर प्रणव कुमार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

