कुल्टी थाना क्षेत्र में केंद्रीय बलों ने किया रूट मार्च
आसनसोल, 02 मार्च (हि. स.)। विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय बल पहले ही राज्य में पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार तक केंद्रीय बलों की सात कंपनियां एडीपीसी यानी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में आईं।
बताया गया है कि चुनाव को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण कराने के लिए तारीख की घोषणा से पहले ही केंद्रीय बल राज्य में पहुंच गए हैं। इस दिन विभिन्न थाना क्षेत्र में केंद्रीय बलों की कंपनी पहुंची।
केंद्रीय सेना के जवानों ने कुल्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी केंद्रीय बलों के साथ थे। केंद्रीय बल गश्त भी की और स्थानीय लोगों से बातचीत भी किया। केंद्रीय बलों ने आम जनता को आश्वासन दिया कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू होगी और उन्हें अपने तरीके से मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
स्थानीय निवासी इस बात से खुश हैं कि केंद्रीय बल मतदान से काफी पहले आ गए। कुल्टी के अलावा आसनसोल, सालानपुर, रानीगंज, जमुरिया, पांडबेश्वर इलाके में केंद्रीय बल रूट मार्च करेंगे। पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में जरूरत के मुताबिक और केंद्रीय बल आसनसोल आएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

