आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिस अधिकारियों का किया गया तबादला
पश्चिम बर्दवान, 28 जुलाई (हि. स.)। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश (सीओ संख्या 2979/2026) के अनुसार 28 जुलाई 2026 से 14 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कोक ओवन थाना के प्रभारी एसआई (यूबी) बिजय दलापति को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी), एडीपीसी भेजा गया है।
वहीं, हीरापुर थाना में तैनात एसआई (यूबी) अंजन मंडल को कोक ओवन थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
चुरुलिया आउट पोस्ट के प्रभारी एसआई (यूबी) बुद्धदेव गाइन का तबादला आसनसोल दक्षिण थाना किया गया है। बिधाननगर आउट पोस्ट के प्रभारी एसआई (यूबी) सुकांत दास को जामुड़िया टीजी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दुर्गापुर थाना के एसआई (यूबी) सुराफुद्दीन मंडल को चुरुलिया आउट पोस्ट का प्रभारी बनाया गया है, जबकि डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में तैनात एसआई (यूबी) सौमेन कुंडू को बिधाननगर आउट पोस्ट का प्रभारी बनाया गया है।
स्पेशल ब्रांच से एसआई (यूबी) स्वरूप मुखर्जी का तबादला हीरापुर थाना किया गया है। जामुड़िया टीजी के प्रभारी एसआई (एबी) अनूप कुमार हाटी को दुर्गापुर ईएफ लाइंस भेजा गया है। दुर्गापुर थाना के एसआई (यूबी) सुरजीत सरकार को स्पेशल ब्रांच में नियुक्त किया गया है।
हीरापुर थाना के एसआई (यूबी) देबाशीष पंडित तथा पांडवेश्वर थाना के एसआई (यूबी) सुभाशीष बनर्जी को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में भेजा गया है। स्पेशल ब्रांच के एसआई (यूबी) देवदास मुखर्जी को पांडवेश्वर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बाराबनी थाना के एसआई (यूबी) खांडेकर समसुजोहा का तबादला स्पेशल ब्रांच में किया गया है।
इसके अलावा लाइन ओआर, एडीपीसी में तैनात पीएसआई (यूबी) स्वपन नाग का पूर्व स्थानांतरण आदेश (सीओ संख्या 2771/2024, दिनांक 2 अगस्त 2024) रद्द कर उन्हें दुर्गापुर थाना में नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

