home page

विपक्षी वोट बंट गए, एग्जिट पोल पर अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया

 | 
विपक्षी वोट बंट गए, एग्जिट पोल पर अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया


बहरामपुर, 30 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में बूथफेरत (एग्जिट पोल) सर्वे को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विपक्षी दलों के वोट आपस में बंट गए हैं, जिसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।

बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों को कुल मिलाकर ज्यादा वोट मिले हैं। सरकार के खिलाफ माहौल भी था, लेकिन विपक्षी वोट बंट गए। सारे वोट किसी एक दल को नहीं मिले। विपक्ष में कांग्रेस, माकपा और भाजपा जैसे कई दल थे। अब देखना होगा कि विपक्ष ममता बनर्जी को चुनौती दे पाता है या नहीं। विपक्षी वोटों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा की ओर गया है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के लिए आए विभिन्न एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं। ज्यादातर सर्वे में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है, हालांकि मुकाबला कड़ा बताया गया है। 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। कई सर्वे में भाजपा को बहुमत के करीब या उससे आगे दिखाया गया है, जबकि कुछ में तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है। अंतिम नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय