home page

प्रण पूरा होने पर अच्छेलाल यादवने कटवाई दाढ़ी

 | 
प्रण पूरा होने पर अच्छेलाल यादवने कटवाई दाढ़ी


हुगली, 10 मई (हि. स.)। जिले के कानाईपुर पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव ने आखिरकार रविवार को अपनी दाढ़ी कटवा ली। दरअसल अच्छेलाल यादव ने वर्ष 2021 में ये प्रण लिया था कि जबतक श्रीरामपुर के तत्कालीन सांसद कल्याण बनर्जी का राजनीतिक रूप से अंत नहीं होगा, तब तक वे अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। वहीं उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से कल्याण बनर्जी के बेटे शीर्षण्य बनर्जी भी बुरी तरह हार गए। रविवार को अच्छेलाल यादव कल्याण बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि श्रीरामपुर के अहंकारी नेता के अहंकार का अंत हो गया है। श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उनकी बुरी हार हुई है। उनका चॉकलेट जैसा बेटा भी उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से बुरी तरह से हार गया है। अहंकारी नेता के राजनीतिक अंत की शुरुआत हो चुकी है। मुझे लगता है कि मेरा प्रण पूरा हो गया है। इसलिए आज मै अपनी दाढ़ी कटवा रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दबंग नेता के रूप में परिचित अच्छेलाल यादव ने भाजपा से जुड़कर सबको चौंका दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय