home page

हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 27 सितंबर (हि. स.)। खोरीबाड़ी थाने पुलिस ने आग्नेयास्त्र और एक राउंड कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम खुरशिद आलम है। वह बंगाल-बिहार सीमा के चक्करमारी इलाके का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, बिहार से खोरीबाड़ी की ओर मोटरसाइकिल से लौटते समय शनिवार रात आरोपित को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र और एक राउंड कारतूस बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार