दांतन : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
| Aug 17, 2026, 21:57 IST
पश्चिम मेदिनीपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। जिले के दांतन थाना अंतर्गत बामनपुकुर इलाके में सोमवार राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर हुई सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर रायबाड़ इलाके के निवासी सुदीप चाटार के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुदीप सोमवार साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बामनपुकुर इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

