एबीवीपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली
सिलीगुड़ी, 19 नवंबर (हि. स.)। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे को लेकर सिलीगुड़ी की सड़कों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक रैली का आयोजन किया। गुरुवार को संगठन की ओर से आयोजित इस रैली को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी देखी गई।
इस दिन सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क से रैली की शुरुआत हुई। एबीवीपी के झंडे और विभिन्न नारों के साथ संगठन के सदस्य व समर्थक रैली में शामिल हुए। बाघाजतीन पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर की प्रमुख सड़क हिलकार्ट रोड से होते हुए आगे बढ़ी। रैली के दौरान संगठन के सदस्यों ने लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता की समाप्ति सहित विभिन्न मांगें और बातें रखी।
संगठन कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों और आम लोगों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

