home page

सिलीगुड़ी में अभिषेक बनर्जी की रैली को लेकर यातायात नियंत्रण

 | 
सिलीगुड़ी में अभिषेक बनर्जी की रैली को लेकर यातायात नियंत्रण


सिलीगुड़ी, 6 अप्रैल (हि.स.)। तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा को लेकर शहर में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए गए है। सोमवार शाम को सिलीगुड़ी के तराई स्कूल मैदान में तृणमूल सांसद पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभा करेंगे, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट है।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर से ही हिलकार्ट रोड पर दोनों ओर नो-पार्किंग लागू कर दी गई है। अभिषेक बनर्जी के हेलिपैड से होटल तक जाने के दौरान चंपासारी और दागापुर इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा, सभा के दौरान कोर्ट मोड़ से वीनस मोड़ और विधान रोड से वीनस मोड़ तक आम वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एनजेपी जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से गेट बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि सभा में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार