home page

सीआईडी के बुलावे पर दूसरी बार भवानी भवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी

 | 
सीआईडी के बुलावे पर दूसरी बार भवानी भवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी


कोलकाता, 14 जून (हि.स.)। अभिषेक बनर्जी रविवार को दूसरी बार पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे। विधानसभा में हुए हस्ताक्षर विवाद मामले में उन्हें दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह तय समय से पहले ही करीब पौने 12 बजे भवानी भवन पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर किए और इसके बाद अंदर जाकर जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए जहां उनसे पूछताछ कि जा रही है।

इससे पहले बीते 11 जून को भी अभिषेक बनर्जी इसी मामले में पूछताछ के लिए भवानी भवन पहुंचे थे। उस दिन सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हुई थी। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि मामले की जांच में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव को जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करना होगा।

खबर लिखे जाने तक तृणमूल नेता से पूछताछ जारी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता