home page

राजगंज में एक अप्रैल को अभिषेक बनर्जी की जनसभा

 | 
राजगंज में एक अप्रैल को अभिषेक बनर्जी की जनसभा


जलपाईगुड़ी, 28 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी एक अप्रैल को जिले के राजगंज एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सुदामगंज क्षेत्र में सभा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सभास्थल का जायजा लेने के लिए जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन खगेश्वर राय पहुंचे। उनके साथ स्थानीय नेतृत्व भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और हेलीपैड की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जनसभा न केवल राजगंज बल्कि पूरे उत्तर बंगाल के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। तृणमूल कांग्रेस इस रैली के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने और विपक्ष को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार