home page

दुर्गापुर में परित्यक्त ईंट भट्ठे से 48 लाख रुपये बरामद, तलाशी अभियान जारी

 | 
दुर्गापुर में परित्यक्त ईंट भट्ठे से 48 लाख रुपये बरामद, तलाशी अभियान जारी


पश्चिम बर्दवान, 05 अगस्त (हि. स.)। जिले के दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के फरीदपुर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम चंद्रडांगा स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से बरामद की गई, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, राइस मिल में हुई चोरी की जांच के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि परित्यक्त ईंट भट्ठे में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई है। सूचना पाकर फरीदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 48 लाख रुपये नकद मिले, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि राइस मिल में चोरी की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही थी। उसी जांच के दौरान यह नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा