home page

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

 | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम” का संदेश


सिलीगुड़ी, 05 जून (हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ यह पहल कर्सियांग वन विभाग के घोषपुकुर रेंज के सहयोग से की गई।

विधायक ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पेड़ों की देखभाल मां की तरह करना उतना ही जरूरी है।

इस कार्यक्रम में फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, फांसीदेवा की बीडीओ बनानी मजूमदार, एडीएफओ कर्सियांग राहुल देव मुखर्जी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार