home page

रक्तदान की मिसाल : रिषड़ा के सनी सिंह ने किया 71वां रक्तदान

 | 
रक्तदान की मिसाल : रिषड़ा के सनी सिंह ने किया 71वां रक्तदान


हुगली, 05 अप्रैल (हि. स.)। समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रिषड़ा के समाजसेवी सनी सिंह ने रविवार को अपना 71वां रक्तदान किया। यह रक्तदान श्रीरामपुर स्थित महेश जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में लायंस ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।

उल्लेखनीय है कि सनी सिंह को “रक्तयोद्धा” के रूप में जाना जाता है। वे पिछले 23 वर्षों से निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते आ रहे हैं। इस सेवा कार्य में उनका पूरा परिवार भी उनका साथ देता है और कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान करता रहा है।

सनी सिंह अब तक देश के 14 राज्यों के 24 जिलों में जाकर रक्तदान कर चुके हैं। उनके इस योगदान से अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय