home page

तारकेश्वर पुलिस ने लौटाए 60 खोए हुए मोबाइल फोन

 | 
तारकेश्वर पुलिस ने लौटाए 60 खोए हुए मोबाइल फोन


हुगली, 10 नवंबर (हि. स.)। तारकेश्वर थाना की ओर से मंगलवार को आयोजित ‘वापस पाना’ (फिरे पावा) कार्यक्रम के तहत कुल 60 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 60 लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

इस कार्यक्रम में तारकेश्वर थाने के ओसी सुब्रत साधु उपस्थित रहे। पुलिस की विशेष पहल पर खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। पुलिस की इस पहल से आम लोगों में राहत और संतोष का माहौल देखने को मिला।

खोई हुई वस्तुओं को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता और पुलिस के बीच संपर्क एवं विश्वास को मजबूत करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने तारकेश्वर थाना पुलिस की इस पहल की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय