home page

53 परिवार कांग्रेस छोड़ तृणमूल में शामिल

 | 
53 परिवार कांग्रेस छोड़ तृणमूल में शामिल


सिलीगुड़ी, 29 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी के पानीटंकी इलाके में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस के 53 परिवारों ने पार्टी छोड़कर रविवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

यह कार्यक्रम एक चुनावी सभा के दौरान आयोजित किया गया, जहां जिला नेतृत्व की मौजूदगी में सभी परिवारों ने तृणमूल में शामिल होने की घोषणा की।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी तृणमूल में शामिल हुए, जिनमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ राय, पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष संतोष सिंह, यूथ कांग्रेस के महासचिव संतोष झा और पूर्व महकमा परिषद प्रत्याशी रोशन गोस्वामी शामिल है।

तृणमूल नेताओं ने इसे पार्टी के लिए “ऑक्सीजन” बताते हुए दावा किया कि इससे आगामी चुनाव में उनकी स्थिति और मजबूत होगी। उनका कहना है कि यह साफ संकेत है कि जनता अब तृणमूल के साथ खड़ी है।

तृणमूल उम्मीदवार रीना टोप्पो एक्का ने भरोसा जताया कि पार्टी इस सीट पर बढ़त हासिल करेगी और जीत दर्ज करेगी। इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिला तृणमूल चेयरमैन संजय टिबरेवाल, फांसीदेवा विधानसभा कोऑर्डिनेटर काजल घोष, खोरीबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह और अन्य नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार