home page

मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए छोड़ी गई 46 हजार गप्पी मछलियां

 | 
मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए छोड़ी गई 46 हजार गप्पी मछलियां


जलपाईगुड़ी, 06 अगस्त (हि.स.)। डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच जालपाईगुड़ी नगरपालिका ने मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए गुरुवार को शहर के विभिन्न नालियों और जलाशयों में गप्पी मछलियां छोड़ रही है।

नगरपालिका सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष जलपाईगुड़ी नगर क्षेत्र में एडिस मच्छर जनित डेंगू के 26 मामले सामने आए थे। जबकि इस वर्ष अब तक शहर में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी ओर, पूरे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या करीब 100 के आसपास पहुंचने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

इसी के तहत पहले चरण में शहर के अलग-अलग जलाशयों में करीब 46 हजार गप्पी मछलियां छोड़ी गई हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ये मछलियां मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं, जिससे एडिस मच्छरों के प्रजनन को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इसके अलावा, शहर भर में मच्छर नियंत्रण के लिए स्प्रे अभियान चलाया जा रहा है, घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है और जमा पानी को साफ करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार