home page

192 साल पुरानी एवं विश्व की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक दीपांजन गुहा

 | 
192 साल पुरानी एवं विश्व की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक दीपांजन गुहा


हुगली, 08 नवंबर (हि. स.)। बागबाजार सार्वजनिक जगद्धात्री पूजा समिति की ओर से रविवार को आयोजित ‘विश्व की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता 2026’ में चंदननगर के विधायक दीपांजन गुहा शामिल हुए।

192 साल पुरानी परंपरा से जुड़ी इस पूजा समिति की ओर से आयोजित विशेष प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बंगाल की प्राचीन कला, संस्कृति और लोककला की पहचान रंगोली को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

कार्यक्रम में मौजूद विधायक दीपांजन गुहा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बंगाल की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

परंपरा और संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में बागबाजार का यह आयोजन पूरे दिन उत्सव के माहौल में संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय