home page

स्वतंत्रता दिवस पर 14 आईपीएस अधिकारियों को पदक से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

 | 
स्वतंत्रता दिवस पर 14 आईपीएस अधिकारियों को पदक से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी


कोलकाता, 14 अगस्त (हि. स.)। कर्तव्य के प्रति विशेष योगदान के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। आगामी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य के 14 आईपीएस अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। इनमें छह अधिकारियों को असाधारण योगदान के लिए, जबकि अन्य अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

असाधारण योगदान के लिए दमयंती सेन, अजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, के. जयरमन, प्रणब कुमार और कुणाल अग्रवाल को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय योगदान के लिए प्रेसिडेंसी रेंज के आईजी कंकर प्रसाद बारुई, चंदननगर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार यादव, विधाननगर के पुलिस आयुक्त राठौर अमित कुमार भारत और कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सूर्य प्रताप यादव को पदक दिया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा, पूर्व बर्धमान की पुलिस अधीक्षक पुष्पा और मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के अधीक्षक सचिन मक्कर को भी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। बारुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार आनंद को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इन पुलिस अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पदक प्रदान किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर