home page

पूजा के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कोलकाता में 12 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती

 | 
पूजा के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कोलकाता में 12 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती


कोलकाता, 14 अक्टूबर (हि. स.)। दुर्गापूजा के मौके पर चतुर्थी से कोलकाता के पंडालों में दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ को संभालने के लिए बुधवार से 12 हजार पुलिस और 20 हजार होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, यातायात नियंत्रण के लिए छह हजार ट्रैफिक पुलिस और छह हजार होमगार्ड नियुक्त किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को लालबाजार पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक गार्ड ओसी और विभाग के अन्य अधिकारियों की एक बैठक की गई। जिसमें यातायात नियंत्रण करने के साथ-साथ बाईपास समेत ज़रूरी सड़कों पर नज़र रखने और बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से शहर और उपनगरों में भारी ट्रैफिक जाम की शिकायतें आती रही हैं। इस बारे में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक तरफ न्यू टाउन का ट्रैफिक, तो दूसरी तरफ कोलकाता ट्रैफिक का पूरा दबाव मां फ्लाईओवर पर है। फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अब अगर कोई कार किसी वजह से खराब हो जाती है, तो उसे बीच में लाकर छोटी क्रेन से हटाने का इंतज़ाम किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा