home page

भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए 100 से ज्यादा समर्थक

 | 
भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए 100 से ज्यादा समर्थक


दक्षिण दिनाजपुर, 17 अप्रैल (हि. स.)। चुनाव से पहले इलाके की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर नाककाटी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर करीब 30 परिवारों के 100 से अधिक समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से इलाके में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इन सभी को तृणमूल उम्मीदवार तोराफ हुसैन मंडल ने पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं को अब कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि नए लोगों के प्रभाव के कारण पुराने कार्यकर्ता हाशिए पर चले गए है और पार्टी के भीतर “घुटन” का माहौल बन गया है। इसी वजह से उन्होंने तृणमूल में शामिल होकर विकास कार्यों का हिस्सा बनने का फैसला लिया।

तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास ने कहा कि इस शामिल होने से कुमारगंज में संगठन और मजबूत हुआ है। इस बार हम रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।

वहीं, भाजपा ने इस घटनाक्रम को ज्यादा महत्व देने से इनकार किया है।

स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी “नाटक” है और इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कुल मिलाकर, चुनाव से ठीक पहले कुमारगंज में हुआ यह दल-बदल तृणमूल के लिए जहां आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है, वहीं भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार