(चुनाव 2026) आरामबाग : गांव में भाजपा उम्मीदवार का शंख बजाकर और मिठाई खिलाकर हुआ स्वागत
हुगली, 31 मार्च (हि. स.)। आरामबाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोरहाटी नंबर-एक पंचायत के पैशारा स्थित कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंत बाग ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने खारोल, पैशारा, गौरी ग्राम और शुभयपुर गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान खारोल गांव की महिलाओं ने उम्मीदवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर, फूलों की माला पहनाकर और शंखध्वनि के साथ सम्मानित किया।
भाजपा उम्मीदवार हेमंत बाग ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और उनका हालचाल जाना। गांव की महिलाओं ने उम्मीदवार के साथ खुशी जाहिर करते हुए नृत्य किया और समर्थन में नारे भी लगाए।
इस दौरान हेमंत बाग ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

