home page

हनुमान जयंती और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीं शुभकामनाएं

 | 
हनुमान जयंती और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीं शुभकामनाएं


कोलकाता, 02 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट कर हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही महान शास्त्रीय गायक उस्ताद बड़े गुलाम अली खान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हनुमान जयंती के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा—हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, एक अलग पोस्ट में उन्होंने उस्ताद बड़े गुलाम अली खान को याद करते हुए कहा—“महान शास्त्रीय गायक उस्ताद बड़े गुलाम अली खान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

मुख्यमंत्री के ये दोनों संदेश आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके सम्मान को दर्शाते हैं, जिसमें उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय