home page

सेवक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन, यातायात बाधित

 | 
सेवक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन, यातायात बाधित


सिलीगुड़ी, 09 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर सेवक और बाघपुल स्थित कालिमंदिर के बीच गुरुवार एक बार फिर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ से रह रह कर गिर रहे मलबे के कारण सड़क अवरूद्ध हो गई जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग की मशीनें मलबा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सड़क से मलबे को हटाकर यातायात फिर से बहाल किया जाएगा। हालांकि, यातायात सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है। वहीं, बाघपुल से रम्फू तक का मार्ग फिलहाल पूरी तरह सुचारु बताया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार