संविधान के मूल्यों की रक्षा और कर्तव्यों के पालन का संकल्प लें : शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और नागरिकों के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर सभी को संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता फिर से दोहरानी चाहिए। उन्होंने एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।
उन्होंने सभी को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएय अपने संदेश का समापन 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ किया।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू हुआ। वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन संविधान के महत्व और उसके मूल्यों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

