home page

संतोष अग्रवाल बनीं एलायंस इंटरनेशनल बालीगंज क्वींस की अध्यक्षा

 | 
संतोष अग्रवाल बनीं एलायंस इंटरनेशनल बालीगंज क्वींस की अध्यक्षा


कोलकाता, 31 मई (हि. स.)। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन एलायंस इंटरनेशनल की बालीगंज क्वींस (डिस्ट्रिक्ट- 101) की 2026 - 2027 के लिए सुख्यात समाजसेवी संतोष अग्रवाल ने शनिवार को बतौर अध्यक्षा शपथ ली।

बताया गया है कि पांच सितंबर 2008 में स्थापित 'वसुधैव कुटुंबकम' पर आधारित उक्त एनजीओ विविध सामाजिक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाता आ रहा है।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एलायंस इंटरनेशनल के संस्थापक सतीश लाखोटिया, सह-संस्थापक कमल लाखोटिया, पूर्व गवर्नर सरिता बर्मन और एलायंस इंटरनेशनल के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा