शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्यौहारों को संपन्न कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : दिलीप घोष
खड़गपुर, 2 नवंबर (हि.स.)। दीपावली, कालीपूजा और जगद्धात्री पूजा जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने तमाम इंतजाम करने जा रही है। राज्य के प्रत्येक जिले में कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने सोमवार को खड़गपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि पूरे पश्चिम बंगाल में सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रिमंडल के प्रत्येक सदस्य को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वहां की कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।
मंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए वह भी नियमित रूप से बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण, रोशनी की व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और देर रात तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर निगरानी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

