home page

विस चुनाव 2026 : भवानीपुर में शुभेंदु ने शुरू किया प्रचार

 | 
विस चुनाव 2026 : भवानीपुर में शुभेंदु ने शुरू किया प्रचार


कोलकाता, 19 मार्च (हि. स.)। भवानीपुर में गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी प्रचार की शुरुआत की। हालांकि, उनके प्रचार शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जुट गए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते आमने-सामने की स्थिति बन गई।

कुछ देर बाद वरिष्ठ भाजपा नेता तापस राय के साथ शुभेंदु अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बल और पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर के लोग बदलाव चाहते हैं और उन्हें यहां भेजा गया है। उन्होंने आगामी चुनाव में जीत का दावा भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय