home page

रिषड़ा-कोन्नगर रेल फेंसिंग कार्य में तेजी, भाजपा ने नई सरकार की उपलब्धि बताया

 | 
रिषड़ा-कोन्नगर रेल फेंसिंग कार्य में तेजी, भाजपा ने नई सरकार की उपलब्धि बताया


हुगली, 27 जुलाई (हि. स.)। श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा की महासचिव शशि सिंह ने सोमवार को कहा कि रिषड़ा और कोन्नगर के बीच लंबे समय से लंबित रेलवे फेंसिंग का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह नई भाजपा सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान यह महत्वपूर्ण परियोजना लंबित रही, जबकि स्थानीय लोग लंबे समय से इसके पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। उनके अनुसार, राज्य में भाजपा सरकार बनने के महज दो महीने के भीतर इस बहुप्रतीक्षित रेलवे फेंसिंग कार्य को पूरा करने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

शशि सिंह ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों से साबित होता है। उन्होंने दावा किया कि जब सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति होती है, तो वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान भी संभव हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जनता अब वादों और बहानों की राजनीति के बजाय वास्तविक विकास और प्रदर्शन को प्राथमिकता दे रही है तथा रिषड़ा-कोन्नगर रेलवे फेंसिंग परियोजना इसी बदलाव का उदाहरण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय