home page

मुर्शिदाबाद में नाबालिग लड़कियों के गर्भधारण के मामलों से चिंतित अधीर रंजन चौधरी

 | 
मुर्शिदाबाद में नाबालिग लड़कियों के गर्भधारण के मामलों से चिंतित अधीर रंजन चौधरी


बहरमपुर, 18 अगस्त (हि. स.)। मुर्शिदाबाद जिले में नाबालिग लड़कियों के गर्भधारण के सामने आ रहे मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चिंता जताई है। विशेष रूप से जिले के सुती, शमशेरगंज और अन्य इलाकों में 12 से 14 वर्ष की नाबालिग लड़कियों के गर्भधारण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

इस मुद्दे पर मंगलवार को अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस संबंध में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानूनी उम्र से पहले लड़कियों की शादी करना कानूनन अपराध है और कानून इसकी अनुमति नहीं देता।

चौधरी ने कहा कि यदि इस तरह की शादियां चोरी-छिपे जारी रहती हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी की कमी का संकेत है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ने से कानूनी उम्र से पहले होने वाली ऐसी शादियों को रोकने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय