home page

मालगाड़ी की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 | 
मालगाड़ी की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत


पूर्व मेदिनीपुर, 25 नवंबर (हि. स.)। जिले के महिषादल स्थित रंगीबासन में बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे हल्दिया से मेचेदा की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। मालगाड़ी को रोकने के प्रयास के दौरान हुई इस दुर्घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। व्यक्ति ने किस कारण से मालगाड़ी रोकने का प्रयास किया था, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता