home page

मंदारमणि में समुद्र में डूबे छह दोस्तों में एक की मौत, एक लापता

 | 
मंदारमणि में समुद्र में डूबे छह दोस्तों में एक की मौत, एक लापता


पूर्व मेदिनीपुर, 23 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने के दौरान डूबे छह दोस्तों में से एक और युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। मृतक की पहचान शाहिल खान के रूप में हुई है। वह हावड़ा का निवासी था। इस घटना में अब भी शाहिद खान नामक युवक लापता है। उसकी तलाश में आपदा प्रबंधन दल और गोताखोर जुटे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, हावड़ा के डोमजूड़ से छह दोस्त बुधवार को घूमने के लिए मंदारमणि आए थे। गुरुवार दोपहर सभी समुद्र में नहाने उतरे थे। इसी दौरान छहों के समुद्र में डूबने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बचाव अभियान चलाया। गुरुवार रात चार युवकों को जीवित बचा लिया गया था, जबकि दो युवक लापता थे। शुक्रवार को शाहिल खान का शव समुद्र से बरामद हुआ।

परिजनों के अनुसार, शाहिल खान और शाहिद खान समुद्र में नहाने उतरे थे, जबकि बाकी चार दोस्त होटल में ही थे। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों की परिवार के सदस्यों से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद समुद्र में डूबने की खबर मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं। फिलहाल शाहिद खान की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता