home page

भाजपा से डर गई है तृणमूल, चुनाव से बाहर करने के लिए अपना रही हथकंडे : भास्कर भट्टाचार्य

 | 
भाजपा से डर गई है तृणमूल, चुनाव से बाहर करने के लिए अपना रही हथकंडे : भास्कर भट्टाचार्य


हुगली, 10 अप्रैल (हि.स.)। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य ने शुक्रवार अपराह्न एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा से डर चुकी है और इसी वजह से वह को चुनावी मुकाबले से बाहर करने की नाकाम कोशिश कर रही है।

भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे नामांकन की स्क्रूटनी के लिए पहुंचे, तब तृणमूल कांग्रेस की ओर से उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि, रिटर्निंग ऑफिसर ने शिकायतकर्ता को सभी आवश्यक दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद मामला स्पष्ट हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस विभिन्न हथकंडे अपनाकर भाजपा उम्मीदवार को चुनावी मैदान से हटाना चाहती है, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिलेगी।

साथ ही भास्कर भट्टाचार्य ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने उनके नाम से मिलते-जुलते एक अन्य व्यक्ति को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, ताकि मतदाताओं में भ्रम पैदा किया जा सके। उन्होंने श्रीरामपुर के मतदाताओं से अपील की कि वे केवल “कमल के फूल” चुनाव चिन्ह को देखकर ही मतदान करें।

वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए तन्मय घोष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल सका।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय