भाजपा के बाइक रैली को पुलिस ने रोका
| Feb 27, 2026, 18:48 IST
कूचबिहार, 27 फरवरी (हि. स.)। कूचबिहार में प्रशासनिक अनुमति को लेकर विवाद के बीच आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रसमेला मैदान में सभा करने की इजाजत मिल गई है। इसी ख़ुशी में शुक्रवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। लेकिन जेनकिंस स्कूल मोड़ पर पुलिस ने रैली को रोक दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस का कहना है कि बाइक रैली के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं जिला भाजपा के सह-सभापति बिराज बसु ने लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि अदालत के फैसले स्वागत करते हुए बाइक रैली निकाली गई थी। जिसे पुलिस ने रोक दिया है। उनका आरोप है कि सभा के बाद अब प्रचार को भी बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

