home page

भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज

 | 
भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज


जलपाईगुड़ी, 07 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ कि को लेकर जिले के राजगंज विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है। विभिन्न इलाकों में पार्टी के झंडे, फ्लेक्स और फेस्टून लगाए जा रहे है। प्रमुख चौराहों और सड़कों को

भाजपा के बैनरों और झंडों से सजाया जा रहा है।

भाजपा के राजगंज ब्लॉक कन्वेनर निताई मंडल के नेतृत्व में तालमा, फाटापुकुर, हाथीमोड़ और गोंडारमोड़ समेत कई इलाकों में पार्टी के झंडे लगाने का काम चल रहा है। इस तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कूचबिहार से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस मौके पर तालमा और गंडारमोड़ में दो जनसभाओं का आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार