home page

भांगड़ में 20 जिंदा बम बरामद होने से इलाके में तनाव

 | 

दक्षिण 24 परगना, 27 मार्च (हि. स.)। भांगड़ इलाके में शुक्रवार सुबह दो प्लास्टिक बैग से 20 जिंदा बम बरामद किए गए, जिससे इलाके में एक बार फिर तनाव फैल गया।

पुलिस के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बामुनिया इलाके में एक स्कूल मैदान के पास झाड़ियों में पड़े दो प्लास्टिक बैग स्थानीय लोगों ने देखा। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 20 ताजा बम पाए गए।

गौरतलब है कि गुरुवार रात ही भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिससे पोलरहाट थाना क्षेत्र के पाकापोल इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस की सक्रियता से स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रित किया गया।

हालांकि, शुक्रवार सुबह बम बरामदगी की घटना के बाद इलाके में फिर से तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, चालताबेड़िया क्षेत्र के दक्षिण बामुनिया इलाके में कलाबागान के पास से ये बम बरामद किए गए।सूचना पाकर विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय