home page

बीरभूम में कई तृणमूल नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती

 | 
बीरभूम में कई तृणमूल नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती


बीरभूम, 27 मई (हि. स.)। राज्य सरकार की ओर से जिले के कई प्रमुख तृणमूल कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गई है। पहले जिन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, अब उनकी सुरक्षा घटाकर सामान्य कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, बीरभूम के चर्चित नेता अनुव्रत मंडल की सुरक्षा सबसे पहले कम की गई है। पहले उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ घर पर सशस्त्र गार्ड और अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे। अब उनकी सुरक्षा केवल एक सशस्त्र सुरक्षा कर्मी करेंगे।

इसी तरह, जिला परिषद के सभाधिपति और विधायक काजल शेख की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है। उनकी पायलट और एस्कॉर्ट सहित अतिरिक्त सुरक्षा हटा ली गई है। अब उन्हें केवल दो सशस्त्र सुरक्षा कर्मी मिलेंगे।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक चंद्रनाथ सिन्हा की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। पहले उन्हें मंत्री पद के दौरान पायलट और हाउस गार्ड सहित कड़ी सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब विधायक स्तर की सुरक्षा के तहत दो सशस्त्र सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

बताया जा रहा है कि यह नया सुरक्षा ढांचा मंगलवार रात से ही लागू कर दिया गया है। प्रशासन के इस कदम के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता