home page

बागडोगरा में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

 | 
बागडोगरा में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना


सिलीगुड़ी, 09 मार्च (हि. स.)। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम का यह आरोप कि उन्हें चुनाव आयोग के सामने बोलने नहीं दिया गया, पूरी तरह गलत है। उन्होंने यह टिप्पणी हल्दिबाड़ी में भाजपा की सभा में शामिल होने से पहले बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।

शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाए, सच अपने-आप सामने आ जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के नाम सूची से हटाए गए हैं और जिनके मामले अदालत में विचाराधीन है, उनके पक्ष में बोलने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही उन्होंने ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का हत्यारा बताए जाने के मुद्दे पर भी कटाक्ष किया। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार किया गया, वही असल में संविधान की हत्या है।

उन्होंने मांग की कि मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, डीजीपी, सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और दार्जिलिंग के जिलाधिकारी को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार