home page

परीक्षा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से छात्र की मौत

 | 
परीक्षा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से छात्र की मौत


कूचबिहार, 03 अगस्त (हि. स.)। सोमवार को परीक्षा के बीच अचानक तबीयत बिगड़ने से दिनहाटा हाई स्कूल के कक्षा सात के एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र का नाम तन्मय बर्मन बताया गया है। वह दिनहाटा के भेटागुड़ी इलाके का निवासी था।

स्कूल सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सामान्य रूप से परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान अचानक तन्मय की तबीयत खराब होने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए और उसे तुरंत इलाज के लिए दिनहाटा महकमा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिवार के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना पाकर दिनहाटा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। एक मेधावी छात्र की इस आकस्मिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार