home page

नीलरतन सरकार की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
नीलरतन सरकार की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 01 अक्टूबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महान चिकित्सक एवं शिक्षाविद डॉ. नीलरतन सरकार की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। एक अक्टूबर, 1861 को दक्षिण 24 परगना के नेत्रा गांव में जन्मे डॉ. नीलरतन सरकार का निधन 18 मई, 1943 को हुआ था।

मुख्यमंत्री ने संदेश माध्यम से डॉ. सरकार को स्मरण करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया। डॉ. सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, चिकित्सा अनुसंधान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे तथा स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता