नियंत्रण खोने से बांसों से लदी लॉरी पलटी, चालक घायल
| Feb 24, 2026, 16:51 IST
जलपाईगुड़ी, 24 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तलमा के पास बांसों से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। चालक का नाम सौरभ शुक्ला है।
मिली जानकारी के अनुसार, लॉरी जलपाईगुड़ी की ओर से सिलीगुड़ी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तलमा के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत बरामद कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

