धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
| Jul 25, 2026, 11:34 IST
जलपाईगुड़ी, 25 जुलाई (हि.स.)। जिले के नौकाघाट ट्रैफिक प्वाइंट पर शनिवार सुबह धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक सिलीगुड़ी की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह नौकाघाट ट्रैफिक प्वाइंट के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही नौकाघाट ट्रैफिक आउटपोस्ट और एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को बरामद कर प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

