home page

द्वीप उत्सव और गंगा आरती का आयोजन

 | 
द्वीप उत्सव और गंगा आरती का आयोजन


सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (हि. स.)। महानंदा नदी के तट पर रविवार को द्वीप उत्सव और गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानंदा चेतना मंच की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संस्था पिछले तीन वर्षों से नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

संस्था के सचिव अशोक गोयल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य महानंदा नदी को ‘गंगा’ के रूप में सम्मान देते हुए उसकी रक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महानंदा नदी शहर की जीवन रेखा है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रविवार शाम नदी घाट पर भक्ति गीतों और दीपों की रोशनी के बीच भव्य गंगा आरती हुई। श्रद्धालुओं की उत्साही भागीदारी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम आगे भी हर महीने के अंतिम रविवार को जारी रहेगा और नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान को और मजबूत किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार