home page

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 25 सितंबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे समाज माध्यम पर पोस्ट कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद का प्रणेता, राजनीतिक कर्मयोगी, राष्ट्रभक्त और पथप्रदर्शक बताते हुए सादर नमन किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे और भारतीय जनसंघ के प्रमुख संगठनकर्ताओं तथा विचारकों में शामिल थे। उन्होंने ‘राष्ट्र धर्म’ पत्रिका के प्रकाशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की विचारधारा को प्रमुखता से सामने रखा। दिसंबर 1967 में वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय के निकट उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई।

उन्होंने संगठन निर्माण, वैचारिक लेखन और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका के माध्यम से भारतीय जनसंघ को मजबूत करने में योगदान दिया। उनके विचारों में राष्ट्र, समाज और व्यक्ति के बीच संतुलन पर विशेष जोर था। उनकी जयंती पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता