home page

खड़गपुर रेल मंडल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन अभियान तेज

 | 
खड़गपुर रेल मंडल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन अभियान तेज


खड़गपुर रेल मंडल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन अभियान तेज


खड़गपुर रेल मंडल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन अभियान तेज


खड़गपुर रेल मंडल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन अभियान तेज


खड़गपुर, 21 सितंबर (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत सोमवार को स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में स्वच्छता एवं सफाई गतिविधियां तेज की गईं। अभियान का उद्देश्य नियमित स्वच्छता, उचित कचरा प्रबंधन और रेल कर्मचारियों तथा यात्रियों में जागरूकता बढ़ाना है।

मंडल के सभी स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई मशीनों, उपकरणों और अन्य सामग्री की उपलब्धता तथा उनकी कार्य स्थिति की जांच की गई। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने और उनके इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था को मजबूत किया गया। यात्रियों और स्टेशन पर आने वाले लोगों को डस्टबिन के इस्तेमाल तथा परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक के उचित निपटान और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए ‘प्लास्टिक मुक्त प्लेटफॉर्म’ अभियान चलाया गया।

‘स्वच्छ रेलगाड़ी’ पहल के तहत अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की टीमों ने कई ट्रेनों का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों, कोच के अंदर और बाहर की सफाई, लिनन की गुणवत्ता तथा पैंट्री कारों की स्वच्छता की जांच की गई। विशेष रूप से ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विसेज (ओबीएचएस) के तहत चलने वाली ट्रेनों पर ध्यान दिया गया।

स्टेशनों पर नालियों और शौचालयों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लगे सौर ऊर्जा संचालित उपकरणों की जांच कर उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के तहत रेलवे कार्यालयों में साफ डेस्क रखने, अनावश्यक प्रिंटिंग कम करने और डिजिटल दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

खड़गपुर मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के दौरान रेल कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के साथ गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूलों तथा अन्य संबंधित लोगों की भागीदारी से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता