home page

झाड़ग्राम जा रही बस पेड़ से टकराई, कई घायल

 | 
झाड़ग्राम जा रही बस पेड़ से टकराई, कई घायल


झाड़ग्राम, 11 अगस्त (हि. स.)। ओडिशा के भुवनेश्वर से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जा रही एक यात्री बस मंगलवार सुबह गोपीबल्लभपुर-दो नंबर प्रखंड के बंशी मोड़ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में काफी संख्या में यात्रियों के घायल होने की आशंका है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई है। बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना में घायल यात्रियों की वास्तविक संख्या और हादसे के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में लोग जुटे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता