home page

जादवपुर विश्वविद्यालय में दो परिसरों में एबीवीपी ने कराया विश्वकर्मा पूजन

 | 
जादवपुर विश्वविद्यालय में दो परिसरों में एबीवीपी ने कराया विश्वकर्मा पूजन


जादवपुर विश्वविद्यालय में दो परिसरों में एबीवीपी ने कराया विश्वकर्मा पूजन


कोलकाता, 18 सितंबर (हि. स.)। जादवपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित प्रौद्योगिकी भवन और साल्टलेक परिसर में हुई। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भाग लिया।

एबीवीपी के प्रवक्ता शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति, रचनात्मकता, ज्ञान और तकनीकी परंपरा को सामने लाना है।

एबीवीपी सूत्रों के अनुसार, वह जादवपुर विश्वविद्यालय में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से वामपंथी छात्र संगठनों का प्रभाव रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना ऋषि अरविंद से जुड़े आदर्शों तथा देशभक्ति और राष्ट्रवादी मूल्यों को ध्यान में रखकर हुई थी। इससे पहले भी एबीवीपी की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा और रामनवमी सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यह आयोजन ऐसे समय हुआ है जब विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। हाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संस्थान में वामपंथी राजनीति का मुकाबला करने की बात कही थी।

एबीवीपी सूत्रों के अनुसार, 19 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी और वामपंथी विचारधारा से जुड़े फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (एफईटीएसयू) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद झड़प हुई थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि उसके एक पदाधिकारी के साथ मारपीट की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता