home page

चुनाव 26 : जोरदार प्रचार में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार

 | 
चुनाव 26 : जोरदार प्रचार में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार


सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (हि. स.)। पहले चरण के चुनाव में अब महज कुछ दिन बचे है, ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकुरिया मोड़ इलाकों में जनसंपर्क शुरू किया।

प्रचार के दौरान वह आम लोगों के बीच पहुंचे और दुकानों में जाकर समर्थन मांगा। इस दौरान वह तृणमूल के एक बूथ पर भी गए और वहां मौजूद पंचायत सदस्य से बातचीत की।

अमिताभ सरकार ने कहा कि वह क्षेत्र के सभी समाज और वर्ग के लोगों के पास जाकर वोट की अपील कर रहे है। पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान शुरू हो चुका है और इस पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवारी से घबराकर भाजपा नरेंद्र मोदी और तृणमूल ममता बनर्जी को प्रचार में उतार रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार